मुरादाबाद, फरवरी 1 -- दहेज में बीस लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर पति विवाहिता को किराये के मकान में मारपीट कर छोड़कर भाग गया। मझोला क्षेत्र की घटना में ससुराल वालों ने पीड़िता को धमकी दी कि यदि बीस लाख रुपये लाए बिना घर में घुसी तो जान से मार देंगे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत चार ससुरालियों पर केस दर्ज किया है। थाना मझोला के लाइनपार मझोला निवासी पारुल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 20 मार्च 2024 को खुशहालपुर चौकी क्षेत्र के बसंत विहार निवासी सुशांत से हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद सुशांत ने उसे लाइनपार स्थित किराये के मकान में रखा, लेकिन वहां से 22 अप्रैल 2025 को छोड़कर चला गया। उसके एक साल की एक बेटी भी है। पीड़िता के अनुसार पति उसे किसी भी प्रकार का कोई खर्च नहीं देता है। मांगने पर मारपीट करता है। पीड़िता क...