हाथरस, फरवरी 7 -- हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव लहरा का युवक जम्मू कश्मीर में राजौरी में सेना में तैनात थे। बुधवार की देर रात को हार्ट अटैक से जवान की मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर को जैसे ही शव गांव में पहुंचा तो कोहराम गया। राजकीय सम्मान के साथ जवान को अंतिम विदाई दी गई। मृतक जवान की आठ फरवरी को शादी की सालगिराह थी,छुट्टी लेकर वो घर आने वाले थे। शांति स्वरूप के बड़े पुत्र 37 वर्षीय उमेश कुमार राजौरी क्षेत्र में तैनाती थी। बुधवार की देर रात को हार्ट अटैक पड़ने से उनकी मौत हो गई। जवान की मौत हो जाने की जानकारी लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन जम्मू कश्मीर के लिए रवाना हो गए। शुक्रवार दोपहर को जैसे ही जवान का पार्थिव शरीर काफिर्न में तरंगे के साथ लिपटा हुआ आया तो कोहराम मच गया। शव को देखने के बाद परिजन दहाड़े मार मारकर रोने ब...