कानपुर, फरवरी 15 -- उत्थान सेवा समिति से जुड़े समाज सेवी डॉ. दिलीप कुमार मिश्रा व ममता मिश्रा ने शादी की वर्षगांठ बेजुबान जानवरों को फल, बिस्कुट,केला, हरा चारा आदि खिलाकर मनाई। महामंत्री शुभम वर्मा ने बताया कि उनकी संस्था विगत 18 माह से लगातार बेजुबान जानवरों गाय, बन्दर, कुत्तों को भोजन कराने का कार्य कर रही है। यहां कोयला घाट में लगभग 300 बंदर व 15 गाए रहती है। यहां शरद मिश्रा, विष्णु अग्रवाल, आर्यन तिवारी, शिवराज सिंह चौहान आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...