बदायूं, फरवरी 7 -- सालारपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र के एक शादी लान में समारोह के दौरान भारी भीड़ उमड़ने से पटेल चौक से भगवतीपुर पीसीएफ गोदाम तक एमएफ हाईवे घंटों जाम लगा रहा। जाम में एंबुलेंस व बड़े वाहन फंसे रहे, जबकि लान के भीतर डीजे पर मेहमान नाचते रहे और यातायात प्रभावित रहा। समारोह में शामिल होने आए मेहमानों की गाड़ियों को हाईवे किनारे अव्यवस्थित तरीके से खड़ा कर दिया गया, जिससे देखते ही देखते लंबा जाम लग गया। पटेल चौक से लेकर भगवतीपुर पीसीएफ गोदाम तक वाहनों की कतारें लग गईं। राहगीर, मरीज फंसे रहे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे व यातायात को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया। पुलिस कर्मियों ने मशक्कत कर एक-एक कर वाहनों को निकलवाया और हाईवे से खड़ी गाड़ियां हटवाईं, तब जाकर स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हुई। इस दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.