मुंगेर, दिसम्बर 17 -- मुंगेर, निज संवाददाता । कोतवाली थानान्तर्गत तोपखाना बाजार से शादी की नीयत से फरार हुई नाबालिग लड़की को पुलिस ने झारखंड के जसीडीह अंतर्गत कोरबा गांव से बरामद कर लिया। बरामद नाबालिग की सूचना उसके मां को दे दी गई है, जिसका न्यायालय में बयान पुलिस द्वारा दर्ज कराया जाएगा। कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव तिवारी ने बताया कि तोपखाना बाजार निवासी एक महिला ने 28 नवम्बर को अपनी नाबालिग पुत्री के गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। अनुसंधान में पता चला कि शादी की नीयत से नाबालिग फरार हुई थी। जिसे जसीडीह के कोरबा गांव से बरामद कर लिया गया है। जिसे न्यायालय में बयान दर्ज कराने के लिए उपस्थापित कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.