जहानाबाद, अप्रैल 28 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शादी की नीयत से झांसा देकर 15 वर्षीय एक नाबालिग लड़की को भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में परस विगहा थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी लड़की के पिता ने नगर थाने में मामला दर्ज कराया है जिसमें अरिजीत कुमार नामक एक किशोर को आरोपित किया गया है। प्राथमिकी के सूचक लड़की के पिता का कहना है कि वह शहर के राजा बाजार के इलाके में किराए के मकान में रहते हैं। उनकी 15 वर्षीया बेटी को आरोपित ऊक्त किशोर ने 26 अप्रैल को झांसा देकर बहला फुसलाकर भगाकर ले गया। उन लोगों ने खोजबीन की। इस क्रम में एक मोबाइल फोन से लड़के ने कॉल कर उन्हें बताया कि उसने शादी कर ली है। खोजबीन करने की कोशिश नहीं करें। बहरहाल पुलिस इसके विभिन्न पहलुओं पर और लड़के के मोबाइल फोन के आधार पर तकनीकी अनुसंधान कर रही है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.