बगहा, मई 15 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। शादी की नीयत से एक नाबालिग का अपहरण कर लिया गया है। नाबालिग की मां ने पठखौली थाने में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराया है। जिसमें नरैनापुर निवासी विक्की चौधरी उसके पिता नरेश चौधरी, मां मीरा देवी व अमरेन्द्र पासवान को नामजद किया है। आवेदन में नाबालिग की मां का आरोप है कि उसके पति दुबई में मजदूरी करते है। दस मई की रात बच्चों के साथ खाना खाने के बाद घर में सो गई। देर रात देखी तो उसकी बेटी अपने कमरा से गायब है। मामले में पठखौली थानाध्यक्ष ह़दयानंद सिंह ने बताया कि नाबालिग अपहरण मामले में चार लोगों को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज कर मामले जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.