मुजफ्फरपुर, मार्च 4 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से 16 वर्षीय छात्रा का अपहरण कर लिया गया। घटना 25 फरवरी की रात की है। मामले में छात्रा की मां ने बरुराज थाने क्षेत्र के एक गांव के युवक और उसके पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्रा की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री का बरुराज थाने क्षेत्र के एक युवक ने शादी की नीयत से अपहरण कर लिया। वहीं, जब उसके पिता से पूछताछ की तो उसने गाली-गलौज कर मारने पीटने की धमकी दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.