खगडि़या, फरवरी 13 -- परबत्ता। एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के नयागांव गोरियासी गांव से शादी की नीयत से एक किशोरी क़ो भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में किशोरी के पिता ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में पीड़ित ने बताया कि गत नौ फरवरी की रात रोज की तरह परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर अपने-अपने कमरे में सोने चले गए थे। सुबह जब परिवार के लोग जगे तो उसकी पुत्री घर से गायब थी। परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन युवती का कोई पता नहीं चल सका। जांच-पड़ताल के दौरान जानकारी मिली कि नयागांव गोरियासी निवासी सुभाष मंडल के पुत्र महानंद मंडल, उसकी पत्नी ललिता देवी, पुत्र विक्की कुमार एवं सूरज कुमार सहित दो अज्ञात लोगों पर युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया गया है। इधर एसआई सुमंत कुमार ने ...