जामताड़ा, मार्च 20 -- शादी की नियत से नाबालिग लड़की को भगा ले जाने का आरोप फतेहपुर,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्रन्तर्गत एक गांव से नाबालिग लड़की को शादी की नियत से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पिता के लिखित शिकायत पर फतेहपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार फतेहपुर के रहने वाले बबाय मंडल ने उनकी नाबालिग बेटी को शादी की नियत से बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। उनकी ओर आशंका जाहिर की गई है कि उनकी नाबालिग पुत्री को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। इस संबंध में फतेहपुर थाना कांड संख्या- 11/ 25 के अंतर्गत बीएनएस की धारा 87 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वही थाना प्रभारी रंजीत प्रसाद गुप्ता ने कहा जांच पड़ताल के उपरांत कारवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.