हजारीबाग, फरवरी 24 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि।एनएच 522 में बनहे के पास सोमवार को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महिला नीलम देवी पति संजीत पांडेय की मौत इलाज के दौरान हजारीबाग के एक निजी अस्पताल में हो गई। मंगलवार को काफी गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, हादसे में कई घायल लोग इलाजरत हैं। गंभीर रूप से घायल महिला पूनम देवी पति स्व. उपेन्द्र पासवान रांची के एक हॉस्पीटल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। इस घटना के बाद से परिवार में छाई शादी की खुशियां मातम में बदल गई। बता दें कि प्रखंड के रमुवां निवासी रामेश्वर पासवान के पुत्र दीपक पासवान की शादी होनी थी। इसी को लेकर उनके परिवार एवं पड़ोस के करीब एक दर्जन से अधिक लोग सवारी वाहन (जेएच10क्यू 6213) पर सवार होकर अपने पैतृक गांव टाटीझरिया के गोधिया में कुलदेवी पूजन करने गए थे। वहां ...