नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- नोएडा में एक महिला वकील से शादी का वादा कर उसके गंदे वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी की धमकी से तंग आकर महिला ने सुसाइड कर अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर ली। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना 3 नवंबर को हुई थी, और आरोपी खुद भी एक वकील है। पुलिस ने उसी दिन उसे गिरफ्तार भी कर लिया था। महिला के पिता नोएडा के निवासी हैं और उन्होंने ही पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, मृतक महिला आरोपी के साथ काम करती थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी मूल रूप से बिहार के पटना का रहने वाला है, लेकिन नोएडा में रहता था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने शादी का झूठा झांसा देकर महिला के साथ संबंध बनाए और बाद में उसके अंतरंग वीडियो का इस्तेमाल करके उसे ब्लैकमेल क...