गोरखपुर, अप्रैल 11 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। तिवारीपुर थाना क्षेत्र में शादी का रिश्ता ठुकराने पर 13 वर्षीय किशोरी को युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया। किशोरी की नानी की तहरीर पर गुरुवार को तिवारीपुर थाने में आमिर नाम के एक युवक पर अपहरण का केस दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। तिवारीपुर पुलिस के मुताबिक, 13 वर्षीय किशोरी नानी के घर पर रहकर पढ़ाई करती है। महिला ने तहरीर में बताया है कि एक माह से नातिन आमिर से मोबाइल पर हमेशा बात करती थी। मना करने पर वह मान नहीं रही थी। आरोपी युवक ने नातिन को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया है। कुछ दिन पहले आरोपी युवक के परिवार के लोग शादी का रिश्ता लेकर घर पर आए थे। बच्ची की उम्र कम होने की वजह से शादी करने से मना कर दिया गया। इसके बाद 09 अप्रैल को भोर में करीब चार बजे नातिन को आरोपी युवक भगा ले गया। का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.