सुपौल, मार्च 7 -- राघोपुर। राघोपुर पंचायत के गद्दी गांव में गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे शादी में मंडप सजा रहा युवक करंट की चपेट में आकर झुलस गया। घटना के बाद शादी घर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में घायल युवक को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि राघोपुर पंचायत के गद्दी निवासी राम मंडल अपने पड़ोस में शादी में मंडप सजाने में मदद कर रहा था। इसी क्रम में वह मंडप के पास से गुजर रहे नंगा तार की चपेट में आकर जमीन पर गिर गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.