मुरादाबाद, सितम्बर 10 -- मुरादाबाद। मझोला इलाके में युवक की दबंगई सामने आई है। कॉलेज आने-जाने के दौरान छेड़छाड़, पीछा करने और शादी का प्रस्ताव ठुकराने से गुस्साए युवक ने हमला कर दिया। इसमें छात्रा के पिता के चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले में केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली छात्रा के मुताबिक, कॉलेज आने-जाने के दौरान एक युवक पीछा करके परेशान करता था। इसको लेकर पुलिस में की गई शिकायत के बाद युवक ने माफी मांग ली थी, लेकिन इसके बाद भी उसकी हरकतें नहीं रुकीं। आरोप है कि बीती 7 सितंबर की शाम आरोपी उसके घर पर आ गया और गाली-गलौज करने लगा। युवक ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया। धमकी दी कि, फोटो और वीडियो वायरल कर देगा। जानकारी पाकर छात्रा का भाई और पिता बाहर आ गए। इस दौरान उसने हमला कर दिया, जिससे छात्रा के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.