चतरा, अप्रैल 3 -- चतरा, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के अकौना गांव निवासी एक युवती ने उसी गांव के कमलदेव यादव पर शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाई है। इस संदर्भ में सदर थाना में युवती ने आवेदन देकर कमलदेव यादव पर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि कमलदेव यादव के प्रेम जाल में फंसकर वह 14 फरवरी को रांची भाग गयी थी। रांची में कमलदेव ने उसे सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में एक रूम लेकर रखा और उसके साथ लगातार शारिरिक संबंध बनाया। आज वह दो माह की गर्भ से है। युवती ने आवेदन में कहा है कि कमलदेव उसे घर से मारपीट कर निकाल दिया है। वह अकेले रांची से चतरा आई है और थाना पहुंची है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.