हाथरस, फरवरी 4 -- हाथरस। मुरसान के गोलनगर में शादी समारोह का न्यौता न देने पर एक युवक के बेटों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया। पीड़ित पिता ने कोतवाली में मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया। पुलिस अब तहरीर के अनुसार मामले की छानबीन कर रही है। गोल नगर निवासी गणेश के पुत्र की शादी का कार्ड कुछ लोगों को नहीं दिया। इसी बात से लोग रंजिश मानने लगे। सोमवार को गणेश के पुत्र का मंडप का कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी। तभी न्यौता न देने से नाराज लोग उसके पास पहुंच गए और गाली गलौज करने लगे। गाली गलौज का विरोध करने पर मामले ने तूल पकड़ लिया। गणेश का आरोप है न्यौता न देने पर लोग पार्टी करने के लिए रूपयों की मांग करने लगे। जब रूपये देने से मना कर दिया तो आरोपियों ने कुणाल व राधे के साथ मारपीट कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.