देवघर, फरवरी 21 -- देवघर/पथरोल, प्रतिनिधि। पथरोल थाना क्षेत्र के पथरा मोड़ के समीप गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सारवां थाना क्षेत्र के लखोरिया गांव निवासी 20 वर्षीय परदेशी तुरी, पिता- हुरो तुरी के रूप में हुई है। वह अपनी शादी का निमंत्रण पत्र बांटकर पाथरोल से अपने घर सारवां लौट रहा था। 26 फरवरी को उसकी शादी होनी थी, लेकिन उससे छह दिन पहले ही उसकी अर्थी उठ गई। जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार रात लगभग 11:30 बजे देवघर-मधुपुर मुख्य मार्ग पर पथरा रांगा सिरसा मोड़ के पास हुई। परदेशी तुरी बाइक से रिश्तेदारों के घर अपनी शादी का कार्ड देने गया था। लौटने के दौरान किसी अज्ञात वाहन चालक द्वारा बाइक में धक्का मार देने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पथरोल पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.