बक्सर, फरवरी 7 -- पेज तीन के लिए ------ बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के बंगाली टोला की एक युवती बीते चार दिनों से लापता है। उसके भाई ने इस संबंध में टाउन थाना में एक युवक पर शादी का झांसा दे अगवा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। युवक के मुताबिक बीते 3 फरवरी को सवा तीन बजे भोर में उसकी बहन बिना कुछ बताए घर से लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि वसीम नाम का युवक उसे शादी का झांसा देकर बहला-फुसला अगवा कर ले गया है। कुछ दिनों पहले भी उसने उसे अगवा कर लेने की धमकी दी थी। युवक को डर है कि वह उसकी बहन की हत्या कर देगा या उसे बेच देगा। इस मामले में उसने वसीम और उसके घरवालों के खिलाफ टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए बहन को ढूंढने की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.