लखनऊ, फरवरी 11 -- मोहनलालगंज क्षेत्र की 15 वर्षीय किशोरी को रायबरेली का युवक शादी का झांसा देकर भगा ले गया। बदनामी के चलते लड़की के परिजनों ने शिकायत नहीं की। तीन महीने बाद आरोपी युवक किशोरी को अपनी बहन के घर छोड़कर भाग गया। जहां से किशोरी अपने घर पहुंची और आप बीती बताई। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार जेल भेज दिया। तीन महीने पहले मुस्लिम समुदाय की 15 वर्षीय किशोरी को रायबरेली जिले के श्रीगढ परइया निवासी पिंटू गौतम शादी का झांसा देकर भगा ले गया था। बदनामी के डर से किशोरी के परिजनों ने कहीं शिकायत नहीं की थी। रविवार को आरोपी किशोरी को अपनी बहन जो मोहनलालगंज मुरली नगर में रहती है के घर छोड़कर भाग गया। जहां से दूसरे दिन किशोरी अपने घर पहुंची और आप बीती बताई। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.