अमरोहा, फरवरी 1 -- युवती को प्रेमजाल में फंसाने के बाद शादी का झांसा दिया। भरोसा होने पर दोनों दो साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे। युवती छह महीने की गर्भवती हुई तो प्रेमी शादी के वादे से पीछे हट गया। मामले में डिडौली पुलिस ने एसपी के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। मामला जोया कस्बा के एक मोहल्ले का है। यहां रहने वाली एक युवती का प्रेम प्रसंग तीन साल से अमरोहा के मोहल्ला पीरगढ़ निवासी सचिन सैनी के साथ चल रहा था। वह युवती के घर भी आता जाता था। उसने युवती व उसके परिजनों को शादी का भरोसा दिलाया था। दोनों के परिजनों ने भी इस रिश्ते को अपनी रजामंदी दे दी। दो साल पूर्व सचिन ने युवती को अपने साथ रखना शुरू कर दिया। दोनों अमरोहा शहर में एक मकान लेकर लिव इन में रहने लगे। आरोप है कि इस दौरान युवक ने उसके साथ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.