हाथरस, जनवरी 12 -- सिकंदराराऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने स्थानीय युवक पर शादी का झांसा देकर 6 साल तक शारीरिक संबंध बनाने व एक लाख रुपए लेने के बाद शादी करने से इनकार करने का आरोप लगाया है। और युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में युवती ने आरोप लगाया है कि मेरा स्थानीय निवासी युवक से विगत 6 वर्षों से पति-पत्नी वाला संबंध बना हुआ है। युवक के पिता और भाई को इस रिश्ते के बारे में अच्छे से जानकारी थी। आरोपी युवक ने मुझसे शादी करने का वादा किया था। शादी का झांसा देकर युवक ने मेरे साथ अपने घर पर ले जाकर और मेरे घर पर शारीरिक संबंध भी बनाए हैं। और इस दौरान आरोपी ने मुझसे करीब 1 लाख रुपये भी लिए हैं। इसके बाद मुझसे मारपीट करके धोखा देकर भाग आ...