गाज़ियाबाद, फरवरी 15 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। वेव सिटी थाना क्षेत्र में युवती को शादी का झांसा देकर 25 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि रकम गंवाने और लगातार मानसिक दबाव में रहने के कारण युवती डिप्रेशन में चली गई और जहरीला पदार्थ खा लिया। रविवार को अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थानाक्षेत्र के गांव में रहने वाले व्यक्ति के परिवार में पत्नी और बेटे के अलावा 22 वर्षीय बेटी थी। पीड़ित पिता के मुताबिक बेटी की शादी के लिए उन्होंने उसके बैंक खाते में समय-समय पर रकम जमा कराई थी। खाते में कुल 25 लाख रुपये थे। बीते करीब एक साल से वह बेटी से खाते से रकम निकालने की बात कर रहे थे, लेकिन बेटी टालमटोल करती रही और तनाव में रहने लगी। शनिवार को बेटी रोज की तरह कपड़े की दुकान खोलने घर से निकली थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.