बरेली, दिसम्बर 22 -- आंवला। गांव उरला के जुगेंद्र पाल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने अपनी भतीजी का रिश्ता शिवम के साथ तय किया था। जनवरी में जब लड़का पक्ष आंवला आया तो उन्होंने दहेज में कार की मांग रखी। उस वक्त असमर्थता जताने पर आरोपी शांत हो गए और रिश्ता तय कर दिया। अप्रैल में सगाई का कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें उन्होंने सोने की चेन, हीरे की अंगूठी, नकदी और कपड़ों समेत लाखों रुपये खर्च किए। आरोप है कि उन्होंने अब तक कुल 14 लाख रुपये नकद दिया और चार लाख का सामान दिया। जुलाई में जब वह बकाया रकम लेकर हरदोई पहुंचे तो लड़के ने शादी से इनकार कर दिया। उन्होंने आरोपियों पर सुनियोजित तरीके से ठगी करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.