बुलंदशहर, दिसम्बर 18 -- कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी महिला ने शादी का झांसा देकर पंद्रह साल तक शारीरिक शोषण किए जाने का आरोप लगाया है। शादी के लिए कहने पर आरोपी और उसके परिजनों पर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नगर निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह पंद्रह साल से क्षेत्र के गांव निवासी के साथ रिश्ते में रह रही है। वह पंद्रह साल से शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता चला आ रहा है। अब शादी के लिए कहने पर आरोपी उसके साथ गालीगलौज, मारपीट कर रहा है और उसके नाम पर प्लाट करने के लिए कह रहा है। आरोप लगाया कि गत दो दिसंबर को आरोपी, उसके दो भाई व चाचा ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर...