गुड़गांव, जनवरी 8 -- गुरुग्राम। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने अपने दो दिवसीय गुरुग्राम दौरे के पहले दिन पुलिस आयुक्त कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में महिला उत्पीड़न एवं घरेलू हिंसा से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान आयोग में दर्ज कुल 20 शिकायतों पर विस्तार से सुनवाई की गई। सभी मामलों में संबंधित विभागों और पुलिस अधिकारियों को शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सुनवाई के दौरान एक मामले में सामने आया कि एक युवक से महिला की शादी तय हो चुकी थी और शादी होने वाली थी। इसी विश्वास के आधार पर युवक ने महिला से करीब दस लाख रुपये ले लिए, लेकिन बाद में वह बिना जानकारी दिए लंदन चला गया। इस पर चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने सख्त रुख अपनाते हुए तीन माह के भीतर पूरी राशि महिला को वापस दिलाने के आदेश दिए ...