फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 31 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। शादी का झांसा देकर एक युवती से होटल में दुष्कर्म किया गया। इस मामले में दिल्ली में दर्ज हुयी रिपोर्ट को जांच के लिए कादरीगेट थाने भेजा गया है। अब पुलिस इसमें जांच पड़ताल करे आगे की कार्रवाई करेगी। पूर्व मेंं इसकी रिपोर्ट मऊदरवाजा थाने भेजी गयी थी। वहां के विवेचक थानाध्यक्ष ने जब घटना स्थल का निरीक्षण किया था तो घटना क्षेत्र लालगेट के पास का था। इस कारण विवेचना को कादरीगेट भेज दिया गया। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती दिल्ली के एक क्षेत्र में रहती है। युवती ने दिल्ली के केशवपुरम थाने में शमसाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के खिलाफ वहां रिपोर्ट दर्ज करायी थी। इसमें कहा था कि उसे शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाये गये। अब इस मुकदमे की विवेचना कादरीगेट थाना...