संभल, फरवरी 19 -- असमोली थाना क्षेत्र की एक युवती ने थाने में तहरीर देकर युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में दहेज में चार पहिया गाड़ी की मांग करने का आरोप लगाया। जिसमें बताया कि उसका करीब चार वर्षों से डिडौली थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी लवकुश पुत्र जयवीर से प्रेम प्रसंग था। आरोप है कि युवक ने विवाह का वादा कर कई बार संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी से मुकर गया। दोनों परिवारों की सहमति से रिश्ता तय होने के बाद भी अब युवक पक्ष द्वारा कार की मांग की जा रही है। गाड़ी न देने पर शादी से इंकार और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.