मुजफ्फरपुर, जनवरी 13 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर युवती से यौनशोषण करने के बाद आरोपित युवक को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक मो. शमशेर सिराजाबाद गांव का बताया गया है। युवती ने तीन साल से झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप युवक पर लगाया है। कई तरह के फोटो भी साक्ष्य के तौर पर पुलिस को दिए हैं। सकरा थाना के सहायक थानाध्यक्ष रवि कांत कुमार ने बताया कि युवक के खिलाफ कानूनी करवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...