शाहजहांपुर, फरवरी 22 -- शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक शोषण करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। क्षेत्र की एक युवती ने 18 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि राठ गांव निवासी नीरज पुत्र शंकर लाल से तीन वर्ष पहले उसकी जान-पहचान हुई थी। आरोप है कि नीरज ने शादी का वादा कर संबंध बनाए और कई वर्षों तक टालता रहा। हाल में विवाह की बात उठाने पर आरोपी मुकर गया और धमकी दी। रविवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे खुटार गोला रोड के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...