मैनपुरी, जनवरी 21 -- क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने गत 31 दिसंबर को पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था। पीड़िता के अनुसार अर्पित पुत्र किताब सिंह शाक्य निवासी नगला जखा ने उसे शादी का आश्वासन देकर अपने साथ रखा और इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। बाद में आरोपी ने उससे शादी करने और साथ रखने से इंकार कर दिया। तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बुधवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करहल-किशनी रोड स्थित लोहिया आवास के पास से आरोपी अर्पित को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक लिखापढ़ी के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह, महिला उप निरीक्षक मनीषा चौधरी, जितेंद्र सिंह व भानु प्रताप शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान ...