गोंडा, जनवरी 1 -- छपिया। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है । क्षेत्र के एक गाँव निवासी एक युवती से शादी करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने तथा शादी करने से मना करते हुए युवती को मारने पीटने व जान से मारने की धमकी देने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसओ प्रबोध कुमार ने बताया कि आरोपी मुकेश निवासी बेलहरी के विरुद्ध 31 दिसंबर को मुकदमा पंजीकृत किया गया था। गुरूवार को चौकी प्रभारी घनश्याम वर्मा, हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार ने आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...