बस्ती, फरवरी 17 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के मुंडेरवा थानाक्षेत्र की रहने वाली एक महिला का शारीरिक शोषण करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर यौन शोषण समेत अन्य धाराओं में आरोपी संदीप कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गोदमवा मोड़ से पकड़ कर न्यायालय भेज दिया। इसी थानाक्षेत्र की रहने वाली महिला ने तहरीर देकर बताया है कि उनकी शादी करीब आठ वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के चार वर्ष बाद उनके पति का निधन हो गया। इसके बाद उनके पट्टीदारी का युवक संदीप उनके नजदीक आने लगा, साथ ही वह उनकी देखभाल भी करता है। उसने भरोसा जीत लिया और फिर शादी करने का वादा भी किया। इसका फायदा उठाकर आरोपी उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। यह सिलसिला तीन वर्ष तक चलता रहा। महिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.