कौशाम्बी, मार्च 9 -- फतेहपुर जनपद के धाता थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि चार साल पहले उसके पति की मौत हो चुकी है। तीन साल पहले उसका परिचय करारी इलाके के एक युवक से हुआ। आरोप है कि युवक ने महिला को शादी का झांसा दिया। इसके बाद बराबर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। शनिवार को युवक ने महिला को कोर्ट मैरिज के बहाने अपने घर बुलाया। महिला फतेहपुर से उसके घर आ गई। इसके बाद आरोपी ने रात भर दुष्कर्म किया। सुबह जब विधवा ने कोर्ट मैरिज के लिए कहा तो आरोपी मुकर गया। पीड़िता ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। करारी इंस्पेक्टर विनीत सिंह का कहना है कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.