कानपुर, मार्च 29 -- चकेरी, संवाददाता। एक युवती ने आरोप लगाया है कि उसके रिश्तेदार ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। रुपये भी हड़प लिए। पीड़िता ने जब शादी का दबाव बनाया तो आरोपित ने मारपीट कर धमकाया। पीड़िता ने चकेरी थाने में मामला दर्ज कराया है। चकेरी निवासी 20 वर्षीय युवती के अनुसार करीब एक साल पहले फतेहपुर निवासी रिश्तेदार युवक घर आया। पीड़िता से बातचीत करने लगा। फिर आरोपित अक्सर घर आने लगा। पीड़िता के मुताबिक आरोपित ने शादी करने का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। जरूरत का बहाना बनाकर 70 हजार रुपये भी ऐंठ लिये। समय बीतने पर पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपित ने शादी करने से इनकार कर दिया। इस पर विरोध करने पर आरोपित ने मारपीट की। पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती बताई तो मां ने भी आरोपित से विरोध जताया। इस पर आरोपित ने जान से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.