रामगढ़, फरवरी 11 -- रामगढ़,एक प्रतिनिधि। बरकाकाना ओपी क्षेत्र के घुटना निवासी 29 वर्षीय युवती ने महिला थाना में आवेदन देकर आनंद बेदिया पिता नारायण बेदिया ग्राम गरसुल्ला, थाना उरीमारी जिला हजारीबाग के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। आवेदन में युवती ने बताया है कि लगभग तीन वर्ष पूर्व फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान आनंद बेदिया से हुई थी। बातचीत के क्रम में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और आनंद का उसके घर आना-जाना शुरू हो गया। आरोप है कि इसी दौरान आनंद ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।पीड़िता का कहना है कि 31 जुलाई 2025 को आनंद बेदिया ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। जब उसने शादी की बात कही तो वह लगातार टालमटोल करता रहा। विरोध करने पर आनंद के पिता नारायण बेदिया और चाचा शिवनारायण बेदिया ने गाली-गलौज क...