महाराजगंज, जुलाई 16 -- परतावल, हिन्दुस्तान संवाद। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र की एक 19 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार पीड़िता को आरोपित ने दो माह पहले शादी का झांसा दिया। 10/11 जुलाई की रात करीब 2 बजे एक श्मशान घाट पर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपित ने इनकार कर दिया। आरोप है कि आरोपित के दो मित्रों ने मदद किया। तीनों ने युवती को धमकी भी दी कि यदि उसने इस संबंध में किसी से शिकायत की तो जान से मार देंगे। पीड़िता का आरोप है कि आरोपित ने उसके मोबाइल नंबर पर अश्लील फोटो व वीडियो भेज कर ब्लैकमेल कर रहा था। श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.