कानपुर, फरवरी 6 -- कल्याणपुर, संवाददाता। रावतपुर की एक युवती को शादी का झांसा देकर मुंहबोले भतीजे ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है। रावतपुर निवासी युवती 2021 में एक शादी समारोह में शामिल होने घाटमपुर गई थी। यहां उसकी मुलाकात दूर के रिश्ते में भतीजे लगने वाले युवक से हुई थी। मुलाकात के बाद दोनों में बातचीत होने लगी। कुछ दिनों बाद युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। दबाव डालने पर आरोपित ने युवती से शादी से मना कर दिया। रावतपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...