फिरोजाबाद, मई 15 -- शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के अभियुक्त चूड़ी कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे पुलिस ने इस मामले में जेल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्रपाल सिंह थाना दक्षिण ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस बल के साथ शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी को जैन मंदिर चौराहा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसका नाम रजत गुप्ता पुत्र अनिल गुप्ता बताया है। वह पैंगोरिया वाली गली सेक्टर नम्बर 2 सुहागनगर का रहने वाला है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज था। युवती मार्केटिंग का काम करती थी। उसके सुहागनगर निवासी चूड़ी व्यापारी रजत से दो साल पहले जान-पहचान हुई थी। युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। बाद में टालने लगा। पुलिस ने गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.