मुरादाबाद, नवम्बर 15 -- मझोला थाना क्षेत्र में बहन के घर आई युवती से शादी का झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म किया। दो साल तक उसका शोषण करता रहा। पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के परिजनों ने भी पीड़िता के साथ मारपीट की। मामले में एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी युवक समेत तीन नामजद और अज्ञात आरोपी पर केस दर्ज किया है। संभल निवासी युवती ने बीते गुरुवार को एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि दो साल पहले वह मझोला के लाइनपार ढक्का में अपनी बहन के घर आई थी। यहीं उसकी मुलाकात शानू के साथ हुई। जिसके बाद दोनों की फोन पर बातें होने लगीं। पीड़िता के अनुसार शानू ने मीठीमीठी बातों से उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। उसी दौरान एक दिन शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में शोषण करना शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.