गुड़गांव, फरवरी 18 -- गुरुग्राम,। निजी कंपनी में काम करने वाली युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया,तो आरोपी ने मारपीट कर धमकी भी दी। पुलिस ने डीएलएफ फेज-तीन थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से उत्तरप्रदेश के इटावा निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम में स्थित एक निजी कंपनी में काम करती है। गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-तीन में वह रहती है। युवती ने बताया कि सोशल मीडिया पर आठ मार्च 2025 को उत्तरप्रदेश के बिजनौर निवासी युवक से दोस्ती हुई थी। आरोपी युवक भी निजी कंपनी में ही काम करता है। पीड़िता ने बताया कि आठ मार्च 2025 से लेकर 31 जनवरी 2026 तक आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया, तो ...