बागपत, जनवरी 29 -- बागपत। शहर निवासी एक युवती के साथ मोहल्ले का ही एक युवक शादी का झांसा देकर दो साल तक उसकी अस्मत लूटता रहा। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान उसने नशीला पदार्थ पिलाकर भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने युवक से शादी करने के लिए कहा, तो उसने शादी करने से इंकार दिया। पीडिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता ने बताया कि मोहल्ले के ही एक युवक ने दो साल पहले उसके साथ नजदीकियां बढ़ाई। जिसके बाद मोबाइल फोन पर घंटों-घंटों बात होने लगी। आरोप लगाया कि इसी दौरान युवक ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पता चलने पर उसने विरोध किया, तो युवक ने शादी करने की बात कही। बताया कि इसके बाद दो साल तक वह उसकी अस्मत लूटता रहा। पिछले दिनों उसने युवक से शादी करने के लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.