प्रयागराज, फरवरी 18 -- मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर मिले युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से एक लाख रुपये ठग लिए। खुद को एसटीएफ में एसआई बताने वाले युवक ने रुपये लेने के बाद युवती का नंबर ब्लॉक कर दिया। युवती ने सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। सिविल लाइंस क्षेत्र की रहने वाली युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि घरवालों ने उसकी शादी के लिए भारत मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर उसका पंजीकरण कराया था। नोएडा निवासी मोहित त्यागी पुत्र हरिओम त्यागी ने प्रोफाइल देखने के बाद उससे संपर्क किया। मोहित ने खुद को एसटीएफ में एसआई बताया। उसने शादी की बात पक्की करने के लिए माता-पिता की मुलाकात कराने और 19 लाख की कार खरीदने के लिए तीन लाख रुपये का सहयोग मांगा। मोहित ने फरवरी में पैसे बढ़ाकर वापस करने की बात भी कही। उसने तीन लाख रुपये दे पाने में असमर्थता जत...