बगहा, फरवरी 14 -- बेतिया। कुमारबाग थाना क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर एक युवक ने यौन शोषण की घटना को अंजाम दिया है। युवती ने जब युवक पर शादी का दबाव बनाया तो वह फरार हो गया। युवती के पिता उसके घर शादी की बात करने गए तो युवक के घर वालों ने गाली गलौज करके उन्हें भी घर से भगा दिया। पीड़ित युवती ने कुमारबाग थाना में एफआईआर दर्ज करायी है। एफआईआर में मझौलिया थाना क्षेत्र के सेमरा मदरसा निवासी बिट्टू कुमार समेत परिवार के अन्य सदस्यों को अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एफआईआर में युवती ने बताया है कि उसके घर के बगल में बिट्टू कुमार अपने मौसा मौसी के साथ रहता था। पिछले दो वर्षों से उसे बहला फुसलाकर, शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। शादी की बात करने पर कोई न कोई बहाना बना टलता रहा। जब उसने शाद...