शामली, जनवरी 22 -- शादी का झांसा देकर एक महिला के शारीरिक उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोपी ने महीनों तक महिला के साथ दुष्कर्म किया और शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि उसका अपने पति के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव चल रहा था। इसी का फायदा उठाते हुए लगभग एक वर्ष पूर्व युवक ने उसे बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देते हुए अपने जाल में फंसा लिया। आरोप है कि इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। करीब तीन माह पूर्व निकाह करने के लिए आरोपी उसे अपने साथ भगा ले गया था, जिसने दो माह तक फिर से उसे अलग-अलग स्थानों पर रखकर शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने बताया कि जब उसने निकाह करने के लिए कहा, ...