कौशाम्बी, जुलाई 16 -- चरवा, हिन्दुस्तान संवाद। चरवा थाना इलाके के एक गांव की महिला के पति का निधन हो चुका है। एक युवक महिला को शादी का झांसा देकर कई साल से शारीरिक संबंध बनाता रहा। महिला के शादी का दबाव बनाने पर वह गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। बुधवार को महिला ने थाने जाकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। इलाके के एक गांव की महिला ने बताया कि उसके पति की छह साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। उसके पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं। पति की मौत के बाद पिपरी थाना इलाके के एक रिश्तेदार ने उससे सम्बंध बना लिया। आरोप है कि युवक शादी का झांसा देकर कई साल से उसके साथ दुराचार करता रहा। शादी का दबाव बनाने पर उसने महिला को गाली गलौच कर उसे व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। अब वह दूसरी युवती से शादी कर रहा है। मामले की जानकारी मिलने के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.