गुमला, जनवरी 6 -- डुमरी, प्रतिनिधि । डुमरी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला के साथ शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने और लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्त में आये युवक प्रशांत सिंह धनबाद जिले के भूली निवासी है।इस संबंध में थाना प्रभारी शशि प्रकाश ने बताया कि पीड़िता ने थाना में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया था कि आरोपी ने उससे शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इंकार कर दिया। साथ ही आरोपी ने अलग-अलग बहानों से पीड़िता से करीब छह लाख रुपये की ठगी भी की। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता और आरोपी की पहचान शादी डॉट कॉम के माध्यम से हुई थी। दोनों के बीच करीब डेढ़ वर्ष से बातचीत और संपर्क चल रहा था। इसी दौरान अभियुक्त ने शादी...