प्रयागराज, नवम्बर 5 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। करेली थाने में एक महिला ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए एक शख्स पर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी धर्मेंद्र कुमार उर्फ गैंडा को गिरफ्तार कर लिया है। धर्मेंद्र के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास सहित अन्य संगीन धाराओं में दस आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। वर्ष 2022 में उस पर गैंगस्टर की भी कार्रवाई हो चुकी है। महिला की तहरीर के अनुसार, उसके पति की मौत के बाद गांव का ही धर्मेंद्र कुमार उर्फ गैंडा मदद के बहाने उससे बातचीत करने लगा। उसने शादी का झांसा दिया और दस साल से दोनों साथ रह रहे हैं। आरोप है कि उसने शारीरिक संबंध भी बनाया। महिला के शादी की बात कहने पर बहाने बनाता रहा। जब शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.