बरेली, फरवरी 21 -- ब्योंधन खुर्द। एक गांव की युवती को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर एक युवक ने शारीरिक संबंध बनाए और अब उसे छोड़कर भाग गया। युवती ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। एक गांव की दलित युवती ने दी तहरीर में पुलिस को बताया कि उसका गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह शादी का झांसा देकर उसे बहला फुसला कर आठ फरवरी को बाहर ले गया और शारीरिक शोषण किया। लगभग दो सप्ताह तक युवती से शारीरिक संबंध बनाता रहा, इसके बाद वह 20 फरवरी को उसने शादी से इन्कार कर दिया और युवती से अभद्र व्यवहार करने लगा और युवती को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गालियां देकर सिरौली के एक रिसॉर्ट के पास छोड़कर चला गया। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच करने के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...