गढ़वा, मार्च 11 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। शादी का झांसा दे नाबालिग लड़की को भगाने के आरोपी को पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके साथ लड़की भी बरामद कर ली गई। सोमवार को आरोपी को जेल और मेडिकल जांच के लिए लड़की को सदर अस्पताल भेजा गया। बरडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत घटना दो माह पहले 21 जनवरी की है। बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि उनकी 16 वर्षीया बेटी को भगाकर ले जाकर आरोपी ने मंदिर में शादी कर ली। उन्होंने बताया कि जिला अंतर्गत नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के पिपराडीह गांव निवासी अलख राम के लगभग 21 वर्षीय पुत्र प्रमोद राम का बरडीहा थाना क्षेत्र की उक्त नाबालिग को कंप्यूटर सीखाने के दौरान प्रेमजाल में फंसाया। उसके बाद प्रेमी प्रमोद ने लड़की को शाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.